Bihar Board 12th Result 2026: आज से शुरू हुई कॉपी जांच, जानें किस दिन आएगा इंटर का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result: बिहार में इंटर की परीक्षा दे चुके लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कॉपियों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है। इससे साफ है कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बोर्ड के मुताबिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की आंसर शीट की जांच 27 फरवरी से शुरू है। राज्य के सभी जिलों में जांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां शिक्षक कॉपियां जांचेंगे। जैसे ही यह काम पूरा होगा, उसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

Bihar Board 12th Result: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा

इस साल इंटर की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। आंकड़ों के अनुसार करीब 13 लाख 17 हजार 846 से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों की जांच करना आसान काम नहीं है। इसी वजह से बोर्ड ने समय तय करके पूरी योजना बनाई है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट को लेकर उत्सुक हैं। सोशल मीडिया, स्कूल और कॉलेज हर जगह रिजल्ट की ही चर्चा हो रही है।

Bihar Board Inter Result: 10 मार्च तक पूरा होगा कॉपी जांच का काम

बोर्ड ने बताया है कि कॉपियों की जांच 27 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान कॉपी जांच के साथ-साथ अंकों की ऑनलाइन एंट्री भी की जाएगी। नंबर अपलोड करने के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी तरह की देरी न हो। बोर्ड की कोशिश है कि पूरी प्रक्रिया साफ और तेज तरीके से पूरी हो। हालांकि अभी रिजल्ट की सही तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन तय समय को देखते हुए उम्मीद है कि मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में परिणाम जारी किया जा सकता है।

Leave a Comment