Supaul Job Fair 2026: बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, सुपौल द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर (Employment Camp) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) युवाओं को रोजगार देने के लिए आ रही है।
यदि आप भी सुपौल या आसपास के जिलों के रहने वाले हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस रोजगार शिविर की तिथि, योग्यता, वेतन और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी।
Supaul Rojgar Shivir 2026: मुख्य विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (जिला नियोजनालय, सुपौल) |
| कंपनी का नाम | उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) |
| शिविर की तिथि | 05.06.2026 (शुक्रवार) |
| समय | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक |
| कार्य स्थल | गृह राज्य (बिहार) में अपने घर से 40 से 100 किलोमीटर की दूरी पर |
पद का नाम, योग्यता और सैलरी (Vacancy Details)
इस एक दिवसीय रोजगार शिविर के माध्यम से बैंक दो अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी:
1. उपलब्ध पद और संख्या
- पद का नाम: Trainee Credit Officer (ट्रेनी क्रेडिट ऑफिसर) एवं Trainee Relationship Officer (ट्रेनी रिलेशनशिप ऑफिसर)
- कुल पदों की संख्या: 60
2. शैक्षणिक योग्यता एवं उम्र सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) या स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।
- उम्र सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
3. मिलने वाला वेतन और अन्य सुविधाएं
- मासिक वेतन: चयनित उम्मीदवारों को ₹10,476/- से ₹16,113/- तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
- अन्य लाभ (Benefits): वेतन के अलावा कंपनी द्वारा PF (प्रोविडेंट फंड), ESIC, इंसेंटिव (Incentive), फ्यूल (पेट्रोल का खर्च) और रहने की सुविधा (Residential facilities) भी प्रदान की जाएगी।
शिविर का स्थान (Venue Details)
इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आपको नीचे दिए गए पते पर समय से पहुंचना होगा:
- स्थान: संयुक्त श्रम भवन, सुपौल।
- सटीक पता: जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), सुपौल के ठीक पीछे।
महत्वपूर्ण निर्देश एवं आवश्यक दस्तावेज (Important Documents Requirment)
रोजगार शिविर में शामिल होने वाले सभी युवाओं को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है:
- बायोडाटा (Resume/CV)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Educational Certificates)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photos)
नोट:
- इस रोजगार शिविर का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों का NCS (National Career Service) पोर्टल पर निबंधन (Registration) होना अनिवार्य है। यदि आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो शिविर में जाने से पहले या वहाँ जाकर इसे जरूर पूरा कर लें।
- जिला नियोजन विभाग केवल सुविधा प्रदाता (Facility Provider) की भूमिका में है, भर्ती की पूरी प्रक्रिया बैंक के नियमों के अनुसार होगी।



















