सिमराही, सुपौल: गर्मियों की शामों को यादगार बनाने के लिए सिमराही बाजार में डिज्नीलैंड मेला लग चुका है। जून महीने के आखिरी सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास देखने और करने को मिल रहा है।
शाम ढलते ही मेले का नजारा बदल जाता है। रंग-बिरंगी रोशनी, झूलों की आवाज और बच्चों की खिलखिलाहट पूरे मैदान को जीवंत बना देती है। बड़े मैदान में फैले इस मेले में मौत का कुआं, ब्रेकिंग डांस, राम झूला, मौत कुआं, ड्रैगन ट्रेन समेत कई रोमांचक झूले लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए भी कई मनोरंजक झूले और खेल मौजूद हैं।

मेले में पहुंच रहे लोगों का कहना है कि यहां मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी का भी अच्छा मौका मिल रहा है। कई दुकानों पर कम कीमत में यूनिक और उपयोगी सामान उपलब्ध हैं, जिससे परिवार के लोग खरीदारी का भी आनंद ले रहे हैं।
सबसे राहत की बात यह है कि मेले में आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो रही है।
यदि आप अपने परिवार, दोस्तों या बच्चों के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताना चाहते हैं, तो सिमराही बाजार का यह डिज्नीलैंड मेला आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मनोरंजन, खरीदारी और रोमांच का यह संगम जून के अंत तक लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है।



















