बिहार में शिक्षा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य के हाजीपुर में देश का तीसरा NIFTEM (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट) स्थापित किया जाएगा। संस्थान के निर्माण के लिए 100 एकड़ भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दे दी गई है।
इस संस्थान के शुरू होने से बिहार में फूड प्रोसेसिंग, रिसर्च और इनोवेशन को नया बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं को आधुनिक शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
बताया जा रहा है कि NIFTEM बनने से बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और राज्य में निवेश तथा उद्योगों के विकास को भी गति मिलेगी।



















