HPS कॉलेज निर्मली ने B.A/B.Sc 2nd सेमेस्टर नामांकन तिथि बढ़ाई

Published on:

HPS College Nirmali द्वारा सत्र 2025-2029 के 4 वर्षीय स्नातक कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) के अंतर्गत B.A/B.Sc 2nd सेमेस्टर में नामांकन से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

कॉलेज प्रशासन ने नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 11 मई 2026 कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, यह अंतिम अवसर होगा और निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Leave a Comment